Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

सिंहभूम चेम्बर के सभागार में तिरंगा यात्रा को लेकर कैट द्वारा सभी व्यापारिक संगठनों की बैठक की गई.

कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया ने बताया कि देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. अमृत महोत्सव के तहत प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिंरगा आवाहन पर कैट द्वारा प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से 10 हजार तिरंगा घर घर तक पंहुचाने के लिए सभी व्यापारिक संगठनो के साथ बैठक कर रणनीति बनाया जाएगा . ज्वेलर्स एसेसिएशन अध्यक्ष बिपिन भाई ने कहा कि कैट का बहुत अच्छा प्रयास है सभी जेवल्लेर अपनी दुकानो के साथ अपने कर्मचारी को भी तिरंगा झण्डा अपने घर में लगाने के लिए देंगे।
जमशेदपुर डिस्ट्रिब्युटर संघ के दिलीप गोयल ने बताया तिरंगा से सुस्जित ऑटों रैली बिस्टुपुर से निकाली जाएगी.वहीं मारवाड़ी युवा मंच के प्रमंडलिय उपाध्यक्ष अजय चेतानी के कहा 14 अगस्त को जुूबली पार्क में टाटा साहेब की मुर्ति के सामने हाथ में तिरंगा लेकर रोलर सकेटिंग करेंगे. भरत वसनी ने बताया कि 15 अगस्त को सभी व्यापारिक संगठन द्वारा कैट के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. सिंहभूम चेम्बर के अध्यक्ष विजय मूनका ने बताया जमशेदपुर का हर व्यापारी आज़ादी के अमृतमहोत्सव में बड़ चढ़ कर हिस्सा ले और अपने दुकानो पे तिरंगा अवश्य लगाए।उपस्थित सभी सदस्यों ने देश की आन बान और शान तिरंगा से जमशेदपुर को पटाने का निर्णय किया। सुधीर सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में दिलीप गोलेछा, महेश सोन्थालिया, मुकेश मित्तल, सत्यनारायण अग्रवाल, किशोर गोलेछा, संवार शर्मा, सार्थक अग्रवाल,निलेश वोरा, बिनोद शर्मा, नवीन Srivastav, विश्वनाथ शर्मा, राहुल चौधरी , पवन शर्मा, आनंद चौधरी,राहुल चौधरी, अरुण सोन्थालिया, रमेश सोन्थालिया,लिप्पू शर्मा, विनीत अग्रवाल, अंकुर मोदी और निहाल सिंह उपस्थित थे।

Related Post