Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

पुलिया गिर जाने से सड़क की स्थिति जर्जर

*पुलिया गिर जाने से सड़क की स्थिति जर्जर*

गारू रामदयाल यादव की रिपोर्ट

गारू प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के रामसेली ग्राम से होकर यह सड़क मुख्य मार्ग से होकर पहाडकोचा, डाड़कोचा, एवं सरणाधाम आश्रम को जोड़ती है।जहाँ श्रद्धालुओं का इस माह में भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है।जहा सड़क के बीचों बीच कलभट/पुलिया टूट जाने से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है।यह गांव लगभग 200 घरो का आबादी वाला क्षेत्र है जहा नित प्रतिदिन लोगो का आना जाना लगा रहता है ।सड़क की स्थिति दो वर्षों से जर्जर जहा पर किसी जनप्रतिधि का इस ओर ध्यान नही है।आये दिन आश्रम की ओर से सड़क की मरम्मत किया जाता है।इस सड़क के प्रति जनप्रतिधियों का उदासीन रवैये के कारण नही बन पाया है।मायापुर मुखिया सुभाष कुमार सिंह कहते है कि इस सड़क से लोगो का आवागमन लगा रहता है जहा कभी भी। बड़ी हादसा हो सकती है उन्होंने कहा कि इस सड़क व पुलिया यथा शीघ्र इसमे ध्यान देते हुए जिला प्रसाशन से दुरुस्त कराने की मांग की है।

Related Post