Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता हेतु निकाली गई रैली

*हर घर तिरंगा अभियान की सफलता हेतु निकाली गई रैली*

बेतला बरवाडीह संवाददाता अकरम अंसारी की रिपोर्ट

लातेहार जिले के बरवाडी प्रखंड के छिपादोहर पंचायत में आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा लगाए जाने को लेकर शनिवार को आजीविका महिला समूह की अध्यक्ष बसन्ती एक्का के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली संकुल कार्यालय प्रोजेक्ट हाई स्कूल से बाजार टाँड़ थाना होते हुए विभिन्न चौक चौराहे मैं लोगों को जागरूक किया गया। हाथ में तिरंगा झंडा लिए महिलाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे, हर घर तिरंगा झंडा लहराएंगे आदि नारे लगाए। इसी के साथ जागरूक रैली संकुल कार्यालय में संपन्न किया गया। वही अध्यक्ष बसंती एकका ने कहा कि महिला संगठन की महिलाएं एक अभियान के रूप में घर घर जाकर तिरंगा झंडा लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। ग्रामीणों के घर तक तिरंगा झंडा पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी महिला समूह इस अभियान की सफलता में जुट जाएं। इस मौके पर छिपादोहर पंचायत की सभी महिला समूह उपस्थित थी।

Related Post