Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

पर्यावरण के संतुलन के लिए वृक्षों का लगना और रक्षा करना अति आवश्यक :कमांडेंट

पर्यावरण के संतुलन के लिए वृक्षों का लगना और रक्षा करना अति आवश्यक :कमांडेंट

बेतला बरवाडीह संवाददाता अकरम अंसारी की रिपोर्ट

.बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मडंल सीआरपीएफ की 11 वी बटालियन द्वारा मंडल गोलंबर चौक में बनाया गये शहीद सलाम ईबोयामे वाटिका में शनिवार को सीआरपीएफ की 11वी बटालियन के बी औऱ जी कम्पनी के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा वृक्षारोपण करने का काम किया गया . वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वाटिका में कमांडेंट के साथ द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया ,सहायक कमांडेंट अमरजीत सिंह समेत स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया. वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण से हर किसी को प्यार होना चाहिए क्योंकि आज हम सब अगर इस खुले वातावरण में सुरक्षित हैं तो वह पर्यावरण की देन है और पर्यावरण का संतुलन सिर्फ और सिर्फ वृक्षारोपण के साथ साथ वृक्षों की रक्षा से ही संभव है .वही कमांडेंट के द्वारा अपने अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक अपने अपने क्षेत्रों में नए वृक्षों को लगाने के प्रति जागरूक करने का भी काम किया गया . इस दौरान मौके पर ललन कुमार , राम नरेश उप निरीक्षक ,बी एल मीणा , राकेश कुमार , वार्ड पार्षद राजकुमार के साथ-साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण मौजूद थे .फोटो

Related Post