बरवाडीह प्रखंड संवाददाता:- अकरम अंसारी का रिपोर्ट…
पोखरी कला पंचायत सचिवालय में लैंपस सदस्यता वृद्धि अभियान को लेकर बैठक का किया गया आयोजन….
बेतला/बरवाडीह:-बरवाडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज गुरुवार को मुखिया नितू देवी की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय पोखरी कला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लैंपस वृद्धि सदस्यता अभियान में लातेहार जिले से चलकर आए हुए सिनियर ऑडिट ऑफीसर रंजीत कुमार दास ने ग्राम सभा में उन्होंने कहा कि सभी किसान भाई एवं अन्य किसी को भी सदस्य बनने पर सरकारी योजनाओं से जो भी सामग्री लैंपस स्तर तक आता है तो उससे लाभ मिलेगा । यह एक झारखंड सरकार की महत्व पूर्ण योजना है ।

जिसको लेकर आज बैठक हुई । जिसमें लैंपस वृद्धि सदस्यता अभियान में लैंपस का सदस्य बनने पर कुल ₹110 शुल्क लिया जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पोखरी कला पंचायत के उप मुखिया सुल्तान अहमद, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अफजल अंसारी , पोखरी कला के वार्ड सदस्य गण व पोखरी कला पंचायत के कई सेविका समेत लैंपस से जुड़े सदस्य सरफराज अहमद ,जगनरायन सिंह, नेसार अंसारी समेत स्थानीय ग्रामीण जनता एवं गणमान्य नागरिक बैंठक में शामिल हुए।

