Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

बालूमाथ प्रखंड प्रमुख ममता देवी ने पलामू प्रमंडल के आयुक्त से मिलकर रखी बालूमाथ की समस्याएं

बालूमाथ प्रखंड प्रमुख ममता देवी ने पलामू प्रमंडल के आयुक्त से मिलकर रखी बालूमाथ की समस्याएं

 

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ प्रखंड के नव निर्वाचित प्रमुख ममता देवी ने पलामू प्रमंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी से मिलकर बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को अवगत कराते हुए समस्या समाधान की मांग की है l इसके पूर्व प्रखंड प्रमुख ममता देवी ने प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया और औपचारिक मुलाकात की l मुलाकात के दौरान प्रखंड प्रमुख ममता देवी ने प्रमंडलीय आयुक्त को बालूमाथ आने का भी न्योता दिया l जिस पर आयुक्त ने बालूमाथ आने की बात कही l मौके पर उनके साथ कार्यकर्ता राकेश सिंह कल्लू खान समेत कई लोग मौजूद रहे l

Related Post