स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर पुरे झारखंड एनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसको लेकर पोटका प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका मे विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसका विधिवत उदघाटन पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस दौरान केजीबीभी पोटका की वार्डन ज्योति सागर भी मौजूद रहे । प्रभारी डॉ रजनी महाकुड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम 1 जुलाई से पूरे झारखंड में एक साथ आरंभ किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के तहत 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड का सिरप दिया जाएगा । वहीं 5 से 9 वर्ष के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड नामक टैबलेट जो गुलाबी कलर की है, उसे दिया जाना है. 10 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को ब्लू रंग के आयरन की टेबलेट देना अनिवार्य बताया गया है । कार्यक्रम का शुभारंभ केजीबीभी पोटका से किया गया है, लेकिन अब स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र मे भी आयरन फोलिक एसीड किया जायेगा । इस दौरान बीपीएम अनामिका सिंह, एएनएम पुनम कुमारी, अमृता आदि उपस्थित थे

