Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

महुआडांड़ के सरनाडीह नदी में पुल के समीप बना गड्ढा कर रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रित, कभी भी हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना।

महुआडांड़ के सरनाडीह नदी में पुल के समीप बना गड्ढा कर रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रित, कभी भी हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट
महुआडांड़ के सरनाडीह में पुल का निर्माण कराया गया। पुल के समीप मिट्टी धंस जाने के कारण गड्ढा बन गया है। अभी बरसात प्रारंभ ही नहीं हुआ थोड़ी बारिश में ही पुल के बगल में मिट्टी का कटाव हो गया और गड्ढा हो गया है अगर समय रहते इसे बनवाया नहीं गया तो गड्ढा और बढ़ता जाएगा। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि अभी बरसात शुरू भी नहीं हुआ है मिट्टी कटना शुरू हो गया जिसके कारण पुल के समीप गड्ढा बन गया है अगर और ज्यादा बारिश होगी तो और मिट्टी कटते कटते और भी बड़ा गड्ढा बन जाएगा। अगर समय रहते संवेदक या प्रशासन के द्वारा इसे नहीं बनवाया गया तो और भी ज्यादा मिट्टी का कटाव हो जाएगा और लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रात के वक्त आते जाते गड्ढा नहीं दिखने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Related Post