Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

जिंदगी और मौत से जूझ रहे बच्चे को सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर बचाई जान परिजनों ने आभार प्रकट किया

जिंदगी और मौत से जूझ रहे बच्चे को सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर बचाई जान परिजनों ने आभार प्रकट किया
लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

लातेहार बच्चा खेल खेल में एक बड़े हादसे का शिकार हो गया छत से गिरकर बच्चे की आंत बाहर आ गई उसके बाद घर वाले भी बच्चे को देखकर बेसुध हो गए ऐसा लग रहा था कि बच्चे की जान बच पाना काफी मुश्किल है लेकिन इस मुश्किल भरे ऑपरेशन को लातेहार सिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने न सिर्फ पूरा करके दिखाया बल्कि लोगों का विश्वास भी जीतने का काम किया। आगे बता दे लातेहार सदर प्रखंड के दूर्वा स्टेशन निवासी असलम अंसारी के 3 वर्षीय पुत्र एहसान रजा की रविवार की शाम छत में खेलने के दौरान छत से गिर गया और भैंस बांधने वाले खुटे के संपर्क में आने से वह बुरी तरह चोटिल हो गया


।पेट में गंभीर चोट लगने से बच्चे की आंत बाहर आ गई इधर परिजनों को जैसे ही खबर लगी वह आनन-फानन में बच्चे को लेकर लातेहार सिटी अस्पताल पहुंचे जहां त्वरित इलाज करते हुए। बच्चे का सफल ऑपरेशन किया गया। अभी बचा खतरे से बाहर है। अब इस सफल ऑपरेशन से गांव वाले बहुत खुश है । उनका विश्वास हॉस्पिटल की ओर आकर्षित हो रहा है। वहीं परिजनों ने कहा कि अगर हम सही समय पर सिटी हॉस्पिटल नहीं लाते तो बच्चे का जान बच पाना बहुत ही मुश्किल था जैसे ही हम सिटी हॉस्पिटल पहुंचे यहां के डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति को देखकर तुरंत बच्चे का ऑपरेशन किया उनके इस सफल ऑपरेशन से बच्चे की जान बचाई गई हम लोग तहे दिल से यहां के स्टाफ एवं डॉक्टर को आभार प्रकट करती हूं

Related Post