Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

समस्याओं के निदान को लेकर साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन

*समस्याओं के निदान को लेकर साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन
*
*लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता*
लातेहार संवाददाता धीरज कुमार की रिपोर्ट

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अबु इमरान के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आइटीडीए निदेशक बिदेश्वरी ततमा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को आइटीडीए निदेशक के समक्ष रखा। आइटीडीए निदेशक ने क्रम वार तरीके से सभी की समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

मंगलवार के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन विवाद, मुआवजा, राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, रोजगार, स्वास्थ्य अनुदान, नियोजन आदि संबंधित आवेदन आये जिसे आइटीडीए निदेशक ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार, अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post