Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

मांडर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की हुई जीत भाजपा की नफरत का हुआ हार

मांडर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की हुई जीत भाजपा की नफरत का हुआ हार

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। मांडर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की की हुई जबरदस्त जीत पर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बाबर खान के नेतृत्व में लड्डू बांटकर आतिश्बाजी कर जश्न मनाया, बाबर खान ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर की बुरी तरह हुई हार से यह स्पष्ट हो गया कि राज्य में भाजपा की नफरत की राजनीति और बांटने वाली नीति राज्य में चलने वाली नहीं है मांडर विधानसभा की जनादेश ने यह संकेत दे दिया है, राज्य की जनता आज भी महागठबंधन सरकार के प्रति विश्वास बनाए हुए हैं, भाजपा के झांसे में राज्य की जनता आने वाले नहीं हैं, केंद्रीय एजेंसियों से पार्टी कार्यकर्ता समर्थक डरने वाले नहीं हैं, कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार करते जश्न मनाया, मांडर की जनता का आभार जताया गया है, जश्न मनाने वालों में कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बाबर खान, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, निर्मल भारती, श्रीराम शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, नौसाद अंसारी, महबुब मियां, रोबीन उरांव, शमीम अंसारी, नईम अंसारी, मो0 साबीर आलम, दामोदर उपाध्याय व अन्य शामिल थे।

Related Post