Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

महुआडांड़ अनुमंडल परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई पुण्यतिथि, अधिकारी व कर्मचारी रहे उपस्थित,

महुआडांड़ अनुमंडल परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई पुण्यतिथि, अधिकारी व कर्मचारी रहे उपस्थित,

 

महुआडांड़ अनुमंडल परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई, इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, दंडाधिकारी जितेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा धरती आबा बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध जन विद्रोह का नेतृत्व किया था l इस क्रम में उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी थी l लोगों को धरती आबा बिरसा मुंडा के कार्यों एवं बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजुर के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों से हमें सीख लेने की जरूरत है और उनके बताए रास्ते पर हम लोगों को चलना चाहिए। उनके बलिदान को हम हमेशा याद रखेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मौके पर अनुमंडल कर्मी प्रखंड कर्मी अंचल कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

Related Post