Breaking
Tue. May 12th, 2026

हल्दीपोखर पंचायत मंडप में मुखिया देवी कुमारी भूमिजके सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

टाटा स्टील फाउंडेशन एवं जमशेदपुर आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में हल्दीपोखर राज कचौरी स्थित पंचायत मंडप में मुखिया देवी कुमारी भूमिज के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत एवं इसके आसपास के एक दर्जन से ज्यादा पुरुष एवं महिला मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया | टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा, पंचायत के मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि 1 दिन पहले निशुल्क नेत्र चिकित्सक कैंप को लेकर प्रचार प्रसार किया गया था | मेरा पहला प्रयास है कि गरीब जरूरतमंद लोगों के नेत्र की रोशनी लौट सके जिसको लेकर टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है |

Related Post