महुआडांड़ के ग्राम बोहटा से ओटो वाहन की हुई चोरी, थाने में दिया गया आवेदन।
महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट
मंगलवार की रात में महुआडांड़ के ग्राम बोहटा से अज्ञात चोरों के द्वारा एक ओटो वाहन की चोरी कर लिया गया है। भुक्तभोगी रामबली प्रसाद पिता स्वर्गीय किशोर प्रसाद ग्राम बोहटा के द्वारा चोरी को लेकर महुआडांड़ थाना में आवेदन दिया गया है। इस संबंध में रामबली प्रसाद का कहना है कि हम लोग सभी घर के परिवार रात को खाना खाकर सो गए और ऑटो वाहन बाहर खड़ी थी जब सुबह करीब 5:00 बजे उठे तो देखा की ऑटो वाहन गायब मेरे द्वारा खोजबीन की गई लेकिन इसका पता नहीं चल पाया जिसके बाद इसकी लिखित सूचना मेरे द्वारा महुआडांड़ थाना ने दिया गया है। वही मेरे वोट वाहन का नंबर HJ03 AC 4172 है। इस संबंध में महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इस चोरी में शामिल अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वाहन भी बरामद कर ली जाएगी। इसके लिए छानबीन की जा रही है।

