सोलर जलमीनार में घटिया सामाग्री लगाने से जल्द की खराब हो गया: नीलम देवी
. चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। चंदवा पश्चिमी के पंसस नीलम देवी ने अपने क्षेत्र के गेरुआगढा का दौरा किया देखा कि सोलर जल मीनार खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने श्रीमती देवी को कहा कि यह जल मीनार एक साल से खराब पड़ा है। ग्रामीण जनता किसी तरह इस भीषण गर्मी में स्वच्छ जल पी रहे है। पंसस नीलम देवी ने कहा कि इस जल मीनार ने घटिया प्रकार के सामाग्री लगाई गई और पुराने चापा नल में ही इसको स्थापित किया गया है।देखा जा रहा है। इस जल मीनार में घोटाला हुवा है। जिससे ग्रामीण जनता को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। जिला प्रशासन से मांग करती हूं। कि इस जल मीनार को अबिलम्ब बनाने का कार्य करे जिससे जनता को आसानी से पानी पीने की सुविधा हो। अगर एक माह के अंदर हमारे पंचायत के अंदर खराब पड़े अभी जल मीनार की मर्मति नही की जाती है। तो हम आंदोलन को मजबूर ही जाऊंगी। मौके पर रवि डे विजय दुबे सुनीता देवी संविता देवी रिंकी देवी सविता देवी अनिता देवी रम्भा देवी मोजूद थे।

