Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

पोटका कबाली में वीर बजरंगबली के नवनिर्मित मंदिर एवं मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन

पोटका प्रखंड अंतर्गत कबाली पंचायत के कबाली बाजार परिसर में श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली कमेटी द्वारा वीर बजरंगबली के नवनिर्मित मंदिर एवं मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया इस शुभ अवसर पर विधायक श्री संजीव सरदार उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए उन्होंने भक्ति भाव से वीर बजरंग बली से प्रार्थना करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की उन्होंने कहा कि इस कबाली गांव के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से गांव के बीच जो भव्य मंदिर का निर्माण एवं वीर बजरंगबली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया है यह बहुत ही सराहनीय कार्य हैधार्मिक अनुष्ठान में जिला परिषद विरोदा सरदार पलटू मंडल दीपक सरदार पिंटू गुप्ता मनोज सिंह देव रथीन मंडल शिशिर मंडल बूलु महतो मंगोल पान साथ में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे

Related Post

You Missed