Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सुमित कुमार ने प्रशासन से की सड़क दुर्घटना रोकथाम की मांग

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सह युवा शक्ति दल के सुमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि हर दूसरे-तीसरे दिन सड़क दुर्घटना में युवा व शहर के लोगों की मौत हो रही है और अक्सर देखा गया है की प्रशासन द्वारा दोपहिया वाहन से पेट्रोलिंग की जाती है लेकिन उस पेट्रोलिंग के वावजूद सड़क दुर्घटना की रोकथाम नहीं हो पा रही है। सुमित ने कहा है कि हर 1 किलोमीटर के चौक चौराहे पर चौकसी अवश्य हो और साथ-साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था भी हो ताकि दुर्घटना घटित व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुँचाया जा सके और व्यक्ति की जान बच सके. इसलिए जिला प्रसाशन से यह अनुरोध किया जाता है कि इस सुझाव पर विचारकर समस्या का समाधान करें।

Related Post