Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

नेतरहाट नावाटोली निवासी हुआ जंगली भालू के हमले से घायल।

नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतगढवा जंगल में शुक्रवार की सुबह भालू के हमले से नेतरहाट थाना क्षेत्र के नवाटोली ग्राम निवासी लुजन किसान (50) पिता रूदन किसान घायल हो गया।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते नेतरहाट थाना प्रभारी दिवाकर दुबे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे लुजन किसान हेतगढ़वा जंगल में महुआ चुनने गया था,महुआ चुनने के क्रम में भालू द्वारा हमला करने के कारण वह घायल हो गया जिसे ग्रामीण की मदद से स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है वही मामले की सूचना वन विभाग को दी जा चुकी है।

Related Post