जमशेदपुर में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा आयोजित सरहुल पूजा ने जमशेदपुर अक्षेस के स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर पप्पू सरदार भी शामिल हुए , जहां उन्होंने सरना स्थल पर पहुँचकर विधिवत पूजा अर्चना की और सरना माता का आशीष लिया ।पूजा समिति ने पप्पू सरदार का माला पहनाकर कार्यक्रम में स्वागत किया , जिसके बाद बाबा कार्तिक उरांव के प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया , वहीं सरना स्थल पहुँचकर सभी ने विधिवत पूजा पाठ किया और माता सरना से जगत के मंगलकामना का आशीष मांगा , इस दौरान पप्पू सरदार ने कहा कि वे खुद को काफी खुशनसीब महसूस करते है जो आज उन्हें सरहुल पूजा में शामिल होने का मौका मिला , उन्होंने कहा कि जब एक समाज के लोग दूसरे समाज के लोगों के कार्यक्रम में शामिल होते है तभी जाकर वे उनके रीति रिवाज और परंपरा को समझ सकते है ।

