Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

बालूमाथ प्रखण्ड में सैकड़ो सोलर जलमीनार ख़राब पड़े है

बालूमाथ प्रखण्ड में सैकड़ो सोलर जलमीनार ख़राब पड़े है*

बालूमाथ।बालूमाथ प्रखण्ड में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई सैकड़ो सोलर जल मीनार पानी की टंकी कई महीनों से खराब है।मुखिया तथा पंचायत सचिव की लापरवाही व सरकारी तंत्र को ताक पर रखने वाली अधिकारियों की कार्यशैली ने पानी के लिए ग्रामीणों को परेशान कर रखा है।क्षेत्र के भूगर्भ जल स्तर भी खिसकता जारहा है।जिस कारण प्रशासन द्वारा शुद्ध जल को उपलब्ध कराने के लिए मुखिया फंड सोलर जल मीनार टंकी का निर्माण किया गया

था।परंतु रख-रखाव तथा ख़राब पड़े जलमीनार के मामूली मरम्मति के आभाव में प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के गली मुहल्लों के सैकडो जलमीनार खराब पड़े है।

इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

पंचायत के कस्बो में बनी सोलर जलमीनार पानी टंकी इन दिनों खराब होने के कारण भारत सरकार के बीएसएनएल कंपनी की टावर की भाँति मुँह बाये प्रखंड से लेकर जिला के अधिकारीयों को चीड़ा रहा है।हर पंचायत के गांव कस्बो तथा घर को शुद्ध जल मिले इसी उदेश्य को लेकर मुखिया फंड से सरकार ने लाखो की लागत से जल मीनार का निर्माण कराया था।इसकी देखरेख करने वाला अब कोई नहीं है।जबकि निर्माण काल से भुगतान के दौरान हर एक जलमीनार को पाँच वर्षो तक मरम्मति के नाम पर 60 हजार से 70 हजार रूपये तक सभी पंचायतो में पंचायत सचिव तथा मुखिया के खाते में पड़े है फिर भी बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में सैकड़ो जलमीनार मरम्मति के आभाव में बेकार पड़े है।जबकि गर्मी अभी तो शुरू हुई है।अभी से लोगो को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।कई बार संबंधी पंचायत तथा ग़ाँव के ग्रामीणों ने बीडीओ से लेकर मुखिया पंचायत सचिव को शिकायत करने के बावजूद सोलर जलमीनार की मरम्मति की बात तो दूर एकबार देखने तक नहीं गए।मुखिया हो पंचायत सचिव सब एक रटा-रटाया जवाब मिलता है कि फंड का आभाव है।फंड मिलते ही सभी ख़राब जलमीनार का मरम्मति शीघ्र करवा दिया जायेगा।

Related Post