पोटका प्रखंड के तेंतला ग्राम पंचायत स्थित चारडीहा गाँव के एक अत्यंत गरीब विधवा मोती गोप जिनके वर्तमान उम्र लगभग 55 वर्ष तथा उनके पति – स्व.मोहित गोप का निधन 1995 को हुआ है यानी की विधवा होकर 26 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक ना उनकी पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बन पाई है और ना ही विधवा पेंसन मिला है। उस समय जँहा जानकारी के अभाव से मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनवाया गया वंही अब ऑनलाइन का, लेट फाइन आदि का पेचीदा प्रोसेस के कारण उनके दैनिक मजदूरी करने वाले बेटे के द्वारा बनवाना दिक्कत हो गया है – ऐसे में पूर्व जिलापार्षद श्री मंडल द्वारा उनके घर पँहुच कर सारी बीड़ा उठाने तथा पेंसन दिलवाने का भरोसा दिया गया। विधवा मोती गोप, उनके पुत्र कपूर गोप के अलावे आज श्री मंडल के साथ दरित गोप, तापस कु गोप एवं सुख मोहन गोप आदि उपस्थित थे।
श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के निर्देश पर चारडिहा गांव पहुंचे पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल विधवा को तत्काल दिए एक कंबल

