Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

पलामू-लातेहार सीमा पर टीपीसी और जेजेएमपी उग्रवादी के बीच गोलीबारी हुई आज

पलामू-लातेहार सीमा पर टीपीसी और जेजेएमपी उग्रवादी के बीच गोलीबारी हुई है. यह घटना मंगलवार सुबह दोनों जिला के सीमा पर स्थित डोंकी और कोल्डिहा के बीच है. जानकारी के मुताबिक जेजेएमपी के दस्ते का नेतृत्व गणेश लोहरा कर रहा है जबकि टीपीसी दस्ते का नेतृत्व गोविंद कर रहा है. दोनों ओर से गोली चलायी जा रही है.दोनो ओर से ताबड़तोड़ दर्जनों राउंड गोलियां चली। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की अभी तक सूचना नहीं है। यह मुठभेड़ पलामू के पांकी और लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ। उग्रवादी संगठन जेजेएमपी और टीपीसी के बीच यह मुठभेड़ हुई। दावा किया जा रहा है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर दोनों उग्रवादी संगठन आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेजेएमपी दस्ते को गणेश लोहरा और टीपीसी दस्ते को गोविंद लीड कर रहा था। इस संबंध में पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि मुठभेड़ की सूचना उन्हें भी मिली है। ग्रामीणों ने गोलियों की आवाज सुनी, जिसकी सूचना पुलिस को दी। सुरक्षाबलों के लौटने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।

Related Post