Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

गयात्री शिक्षा निकेतन स्कूल में कोरोना गाइड लाइन के तहत मना गणतंत्र दिवस

गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाया गया l विद्यालय के मुख्य अतिथि विद्यालय की अधिष्ठात्री श्रीमती गायत्री देवी के कर कमलों द्वारा ठीक 10:00 बजे दिन में झंडोत्तोलन किया गया l राष्ट्रगान के उपरांत भारत माता के असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को स्वतंत्र किया को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया , मुख्य अतिथि श्रीमती गायत्री देवी विद्यालय के सचिव इंजीनियर सत्य प्रकाश सुधांशु एवं डॉक्टर ओपी आनंद ने गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना दिए एवं विद्यालय के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दिए l विद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामना संदेश दिए ।

Related Post