Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

चोर गिरोह का हुआ खुलासा,चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पाँच गिरफ्तार,

*चोर गिरोह का हुआ खुलासा,चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पाँच गिरफ्तार,*

 

चतरा जिले में सक्रिय चोर गिरोह के खिलाफ सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।गुप्त सूचना मिली थी की सदर कांड संख्या-07/021 में चोरी गई मोटरसाइकिल सरवन प्रजापति उर्फ कारू जो कि बरैनी का रहने वाला है उसके घर मे रखा है।जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया और मिली सूचना के आधार पर घर से टीवीएस अपाची-JH-13 F-8023 के साथ सरवन उर्फ कारू को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके दिए गए ब्यान के आधार पर अन्य विभिन्न कांडो में शामिल अन्य चार अभियुक्त आशीष कुमार प्रजापति,अनूप कुमार साव ,चंदन कुमार यादव,मिथलेश कुमार यादव जो बरैनी के रहने वाले है हीरो होंडा ,और हीरो स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ये सभी जानकारी प्रेस कॉन्फेंस के माध्यम से दी गयी।इस छापामारी टीम में पु०नि० सह थाना प्रभारी(सदर) लव कुमार ,के साथ प्रकाश सेठ,शशिकान्त ठाकुर,विनय कुशवाहा,कार्तिक सिंह मुंडा के साथ सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Related Post