Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

मनिका के बरवैया में अम्बेडकर क्रिकेट टुर्नामेंट मैच का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया

बेतला ,बरवाडीह , मनिका संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

 

मनिका के बरवैया में अम्बेडकर क्रिकेट टुर्नामेंट मैच का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया ।वही विधायक ने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते हुए सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बेहतर खेलने के लिए बढ़ाए उत्साह ।

मनिका विधान सभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका के बरवैया गांव में पहुंचकर अम्डेकर क्रिकेट टुर्नामेंट का उदघाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेलने के लिए मार्गदर्शन दिए वहीं विधायक ने कहा की बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों को हमारी सरकार नौकरी दे रही है इसलिए बेहतर खेलने का प्रयास करें और राज्य स्तर पर जाने का प्रयास करें हमारे तरफ से पुरी तरह से सहयोग किया जाएगा ।मौके पर दरोगी यादव जितेन्द्र यादव विवेक यादव संतोष कुमार रंजीत कुमार सभी कार्यकर्ता के साथ क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी रहे उपस्थित ।

Related Post