Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

महुआडांड़ में बिजली की आंख मिचौली से बिजली उपभोक्ता परेशान।

महुआडा़ड प्रखंड मुख्यालय में बिजली की आंख मिचौली से बिजली उपभोक्ता काफ़ी परेशान है।कुछ दिनों से बिजली की स्थिति बद से बदतर हो गयी है।मेंटेनेंस के नाम पर पिछले 20 दिनो से बिजली आना जाना आम सी बात हो गई है।रात को भी बिजली कट कट कर आ रही है।दिन भर बिजली पर आधारित उपकरण विद्युत के अभाव ठप हो जा रहे है। इधर रात में बिजली नहीं रहने से मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है। ज्ञात हो की महुआडांड़ के शहरी क्षेत्र बिजली के कवर तार लगाया जा रहा है। जिसे लेकर पूरे दिन भर बिजली को काट कर रखा जाता है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई ने बताया कि मेटेनेंस का कार्य होने के कारण बिजली सुबह नौ बजे से शाम छ: बजे तक बन्द रहता है, जल्द ही मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण हो जाएगा। तब महुआडांड़ प्रखण्ड वासियों को सुचारू रूप से बिजली बहाल की जाएगी।

Related Post