Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

कपड़े पर जी एस टी दरों में वृद्धि प्रस्ताव स्थगन स्वागत योग्य–अनिल मोदी।

अनिल मोदी

जमशेदपुर–सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) एवं जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने टेक्सटाइल पर जी एस टी की दरों में वृद्धि के निर्णय को स्थगित करने के लिए देश के वित्त मंत्री को साधुवाद दिया है।उन्होंने कहा कि कपड़ा जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं में से एक है।इसी कारण वस्त्र व्यवसाय दशकों तक करमुक्त रहा है।इसकी टैक्स दरों में वृद्धि से आम उपभोक्ताओं पर सीधे असर पड़ता।एवं छोटे व्यापरियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता।उन्होनें कहा कि सरकार का यह निर्णय व्यापरियों के साथ साथ आम जनता के हित में भी है।

Related Post