Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ में इंटर रिलीजियस गैदरिंग का आयोजन।

बुधवार को संत जेवियर महाविद्यालय, महुआडांड़ में इंटर रिलीजियस गैदरिंग का आयोजन किया गया। गैदरिंग का शुभारंभ फादर जॉन तिर्की के द्वारा चरणी आशिष के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनीष उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज आईक्यूएसी सेल सदस्य मो. तनवीर एवं श्री बिहारीलाल जायसवाल उपस्थित हुए। प्राचार्य फादर डॉ. एम.के. जोश ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष उपाध्याय ने सभी लोगों को प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण गैदरिंग मनाने का संदेश दिया एवं मो.तनवीर और श्री जायसवाल जी ने अपने संदेश में सभी धर्मों के बीच भाईचारे एवं शांति की बात कही।

छात्रावास के विद्यार्थियों के द्वारा कैरोल सांग एवं क्रिसमस डांस के माध्यम से ईसा मसीह के शांति संदेशों को प्रस्तुत किया। वहीं टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के तरफ से भी कैरोल सांग प्रस्तुत किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. एम. के. जोश ने अपने संदेश में सभी लोगों को मानवता के आधार पर एकजुट होने का आह्वान किया।

Related Post