Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

निरू शांति भगत स्वस्थ होकर अस्पताल से लौटी घर. 

निरू शांति भगत स्वस्थ होकर अस्पताल से लौटी घर.

************************

आजसू पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के शुभचिंतकों की दुआ से आजसू पार्टी की केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष सह नेत्री निरू शांति भगत पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर लौट आई हैं.आजसू के केंद्रीय सचिव सह लातेहार जिला प्रभारी लाल गुडडू नाथ सहदेव ने दूरभाष पर जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि को बताया कि निरू शांति भगत कल रांची से दिन के 12:00 बजे कुडू प्रखंड के जिंगी गांव पहुंचेगी और अपने दिवंगत पति कमल किशोर भगत जी की समाधि-स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगी.इस दुख की घड़ी में जिला प्रवक्ता रामचंद्र गिरि ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं समर्थकों से अपील की है कि जिंगी गांव पहुंच कर निरू शांति भगत का हौसला बढ़ाने का कार्य करें.

Related Post