Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति हुए घायल, रिम्स रेफर टंडवा

*सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति हुए घायल, रिम्स रेफर*

 

टंडवा( चतरा): बीते रात  को कोईद निवासी दिनेश साव,संदीप साव दोनो सिमरिया से टंडवा आने के कर्म में बृंदा मोड समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं घायल अवस्था में गस्ती कर रहे टंडवा थाना के पुलिस ने आनन फानन में उन्हें टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया।दोनो को गंभीर हालत देख कर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।घायल हुवे व्यक्ति के परिजनों ने बताया की टंडवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा पहुंचाया गया जिससे उन्हें उचित इलाज हो सके ।

Related Post