Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

अचानक जोरदार आवाज के साथ मस्जिद जमींदोज ,लोगों में आक्रोश

*अचानक जोरदार आवाज के साथ मस्जिद जमींदोज ,लोगों में आक्रोश*

*सिजुआ (धनबाद):* बीसीसीएल सिजुआ एरिया 5 के अंतर्गत 22 12 बस्ती स्थित एक मस्जिद आज शाम 6:30 बजे के आसपास जमींदोज हो गया. गनीमत यही रही कि मस्जिद में 15 मिनट पहले लोग नमाज अदा कर निकले ही थे कि अचानक जोरदार आवाज के साथ मस्जिद जमींदोज हो गई . मस्जिद के जमींदोज होने से कोई हताहत नहीं हुआ है. जमींदोज होते ही आसपास के ग्रामीण मस्जिद के पास इकट्ठा हो गए एवं आउटसोर्सिंग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग आउटसोर्सिंग बंद कराने निकल पड़े इस जोगता थाना प्रभारी चंदन कुमार की मुलाकात ग्रामीणों से हो गई जहां ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता अशोक लाल ने जोगता थाना प्रभारी से बातचीत की जोगता प्रभारी ने ग्रामीणों को आउटसोर्सिंग नहीं बंद कराने की अपील की . मस्जिद जमींदोज के बाद ग्रामीणों में भयंकर रोष देखा जा रहा है प्रबंधन और प्रशासन समय रहते अगर कोई इंतजाम नहीं किया तो यहां कभी भी स्थिति विस्फोटक हो सकती है.

Related Post