पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के ग्राम कालिकापुर निवासी रतनी कुंभकार जी की तबीयत अत्यंत खराब होने के कारण परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए उनको टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती किया था । इलाज के उपरांत अस्पताल का कुल बिल 1,15,564 /– रुपया हो गया था । मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल में 32,000 /– रू ही भुगतान कर पाए थे, परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 83,564 /– रू० भुगतान करने में असमर्थ थे, जिसके कारण मरीज के ठीक होने का बाद भी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पा रहा था, इसकी सूचना मरीज के परिजनों ने #पोटका के युवा एवं जनप्रिय विधायक श्री संजीव सरदार जी को दिए, विधायक जी ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल 83,564 /– रू० माफ कराए, जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को अस्पताल से छुट्टी दिया गया ।इस कार्य के लिए मरीज एवं उनके परिजनों ने विधायक जी को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।
विधायक श्री संजीव सरदार जी ने दीया फिर मानवता का परिचय एक गरीब परिवार का टी एम एच का 83.5.64 रुपैया बिल करवाया माफ

