Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

गारू में माओवादी बंदी का असर वाहनों तक सीमित

*गारू में माओवादी बंदी का असर वाहनों तक सीमित*

 

*गारू* संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट

माओवादियों द्वारा तीन दिवसीय बंदी के दूसरे दिन गारू में कुछ खास असर नहीं रहा। सवारी बसें, ऑटो या किसी अन्य प्रकार के गाड़ियां तो नहीं चली लेकिन इसके बावजूद भी गारू प्रखंड मुख्यालय में सप्ताहिक बाजार लगा। मार्केटिंग के लिए बस 10 किलोमीटर से लोग पैदल बाजार तक पहुंचे, व खरीदारी भी किए। विद्यालय, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय अपने निर्धारित समय पर खुला रहा।

Related Post