Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

भुरकुंडा : सड़क दुर्घटना मे कार जलकर राख, चार घायल

भुरकुंडा : सड़क दुर्घटना मे कार जलकर राख, चार घायल

 

भुरकुंंडा। रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक कार पर सवार चार व्यक्ति घायल हो गये। जबकि कार पूरी तरह से जल गई।

मिली जानकारी के अनुसार फोरलेन स्थित चिलेक्स होटल से कुछ दूरी पर बुधवार लगभग 11: 30 बजे सड़क दुर्घटना में एक ब्रेजा कार पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई

जिससे कार पूरी तरह से जल गई है। कार पर सवार चार व्यक्ति घायल हो गए हैं। एक गंभीर बताया जा रहा है। चारों लोगों को इलाज के लिए रामगढ़ भेज दिया गया है। रामगढ़ के जीवन अनमोल अस्पताल पहुंचने के बाद दो लोगों को रिम्स भेज दिया गया। जबकि दो घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दोनों बात करने की हालत में नहीं हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई है। घायल सिरका के बताये जा रहे हैं। घायलों की पहचान प्रवीण कुमार, राजकुमार, अमन कुमार, रमण कुमार बताई जा रही है। इधर, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

Related Post