Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

धनबाद रेलमंडल के टोरी जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने पर झाविस नेता रवि कुमार डे ने आपत्ति जताई है।

धनबाद रेलमंडल के टोरी जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने पर झाविस नेता रवि कुमार डे ने आपत्ति जताई है।

कहा कि रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जो रांची-लोहरदगा-टोरी होते नई दिल्ली जाएगी का ठहराव टोरी जंक्शन में नहीं होना दुर्भाग्य का विषय है।

 

 

 

इस घोषणा से यह प्रतीत होता है कि टोरी जंक्शन सिर्फ कोयला जंक्शन बनकर रह गया है। इस जंक्शन के माध्यम से रेलवे को करोड़ों का राजस्व प्राप्त होता है। झारखंड समेत पूरे भारत के विभिन्न प्रदेशों के लोग यहां से यात्रा शुरू करते हैं।

 

रेल मंत्री, पूर्व मध्य रेल के जीएम, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से टोरी में यात्री सुविधाओं की व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है।

 

यह भी कहा गया है कि यदि नवंबर के अंत तक मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जाता है तो दिसंबर 2021 में समिति के बैनर तले रेल प्रशासन के विरूद्ध चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी

Related Post