Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन अपराध समीक्षा बैठक में कोयला तस्करी को रोकने का आदेश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन

अपराध समीक्षा बैठक में कोयला तस्करी को रोकने का आदेश

रामगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अपराध समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र से संबंधित गुमशुदगी, स्थाई वारंट, कुर्की आदि के संबंध में विशेष रूप से की गई। सभी थाना प्रभारियों व सर्कल इंस्पेक्टरों को लंबित मामलों के निष्पादन और आर्थिक अपराधों विशेषकर कोयले की तस्करी की रोकथाम के लिए निर्देश दिए गए। अपराध समीक्षा बैठक के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया उनके कार्यकाल में यह 29 वां अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन था। जिला पुलिस के द्वारा अपराध पर नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़ और संगठित अपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हर माह दर्ज हो रहे मामले और लंबित मामलों के अनुपात में लगातार गिरावट आ रही है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया अगले 48 घंटे में पुलिस के द्वारा वारंटियों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपराध समीक्षा बैठक में रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर रजक, पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी, मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Post