Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

प्रखंड विकास पदाधिकारी किया कोविड टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण।

प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़ अमरेन डांग ने महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न गाँवो में बनाये गये कोविड टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया l उन्होंने टीकाकरण केंद्र में प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण कार्य के बारे जानकारी लिया l महुआडांड़ प्रखंड के हरिनापुड़ा सपरतला गांव में 40, अम्बाटोली गांव में 20, चम्पा में 30, परहाटोली में 20 तथा हस्तुआ मीनाडीह में 20 व्यक्तियों ने कोरोना का टीका लगवाया l

*अम्बाटोली में एएनएम गीता कुमारी, चम्पा में एएनएम केसेन्सिया तिग्गा, परहाटोली में सुषमा कल्याणी, हस्तुआ मीनाडीह में एएनएम अर्चना कुजूर, हरिनापुड़ा में उर्सला टोप्पो कोविड टीकाकरण कार्य हेतु प्रतिनियुक्त है l*

*प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़ ने टीकाकरण केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में गाँवो में जाकर लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया l

Related Post