Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

महुआडांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय ग्राम प्रधान संघ की हुई बैठक।

प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सभागार में ग्रामप्रधान संघ महुआडांड़ की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई, बैठक मे उपस्थित महुआडांड प्रखंड के सभी ग्राम प्रधानो एवं केंद्रीय जनसंघर्ष समिति से आग्रह किया कि गया कि नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के लिए अपनी गांव की सीमा के अन्दर की जमीन नहीं देंगे का निर्णय लेकर इसकी सूचना माननीय राज्यपाल को सूचनार्थ प्रेषित करें। साथ ही वनाधिकार कानून 2006 के तहत व्यक्तिगत पट्टा, सामुदायिक वन पट्टा, व गाँव के सीमा के प्राकृतिक संसाधनों के अधिकार का दावा पत्र को जल्द पूरा करने साथ ही दावा पत्र पेंडिंग होने के कारण गाँव में किसी तरह के परियोजना लागू करने से पहले गाँव सभा की सहमति लेना अनिवार्य किया जाए. बैठक जेम्स हेरेंज, अनिल मनोहर, इग्नासिया केरकेट्टा, दिव्या प्रकाश ,व 50 की संख्या में ग्राम प्रधान उपस्तिथ थे।

Related Post