Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

गारू अंचलाधिकारी ने छठ घाट का किया निरीक्षण

*गारू अंचलाधिकारी ने छठ घाट का किया निरीक्षण*

गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट
गारू अंचलक्षेत्र के सीओ शम्भु राम ने अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों का निरीक्षण किया। सोमवार को पंचायतों का दौरा कर घाटों के साफ सफाई तथा विधी व्यवस्था का जायजा लिए। उन्होंने सूर्योपासना कर रहे व्रतियों को शुभकामनायें दिये। बताते चलें कि गारू प्रखंड में दर्जनों स्थानों पर भगवान भास्कर को अरघ दिया जाता है। बारेसांढ़, मायापुर, गारू, सरयू, कोटाम, सीमाखास तथा अन्य स्थानों पर छठ घाट बनाया गया है। वहीं श्रद्धांलुओं द्वारा घाट क्षेत्र के आसपास व्रत सफल होने तक मांस तथा शराब नहीं वितरण करने का अपील किया गया है।

Related Post