Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद रंजन सिंह के सहयोग से छठ व्रतियों के बीच बांटे गए पूजन सामग्री

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद रंजन सिंह के सहयोग से सामाजिक संस्था जन कल्याण केंद्र के तत्वाधान में छठ व्रती माताओं के बीच नि:शुल्क छठ पूजन सामग्री फल आदि का वितरण किया गया।

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 18 ,स्थिति नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में पार्षद रंजन सिंह के सहयोग से छठ पूजा के मद्देनजर व्रत धारियों के बीच महापर्व से जुड़े सामग्री, लौकी ,सुखा नारियल, सेव ,अनार गागल निंबू आदि का वितरण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अमित सिंह भी शामिल हुए, इस मौके पर जन कल्याण केंद्र के सभी सक्रिय सदस्य भी मौजूद रहे, वार्ड पार्षद रंजन सिंह ने बताया कि, महापर्व छठ पूजा को लेकर वार्ड 18 के नेताजी सुभाष पार्क में कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा, इसके अलावा खरकई नदी तट पर भी पूजा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी।

Related Post