Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

महुआडांड़ प्रखंड परिसर में सोमवार को दीदी कैफे का उद्घाटन विधिपूर्वक प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने बताया कि दीदी कैफे में चाय नाश्ता बिस्किट समेत रेडीमेड नाश्ता भी उपलब्ध रहेगी। प्रखंड परिसर में दीदी कैफे खुल जाने से प्रखंड में आए लोगों को सुविधा मिलेगी। यह कैफे रौनक आजीविका महिला समूह रामपुर के द्वारा खोला गया है। कैफे को इस विचार से खुलवाया गया ताकि समूह की महिलाएं स्वलंबी बने और रोजगार कर अपने घर परिवार का भरण पोषण कर सके। इसके लिए एक रूम मुहैया कराया गया है इसके लिए महिलाओं को माह में किराए के रूप में 200 वहन करना पड़ेगा। महिला समूह की महिलाओं के द्वारा उद्घाटन के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी पत्रकार एवं अन्य लोगों को चाय पिला कर प्रारंभ किया गया।

Related Post