Breaking
Wed. Mar 4th, 2026
  1. महुआडांड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर ने बुधवार को महुआडांड़ महिला थाना का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ श्री कुजूर ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।एसडीपीओ ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया, साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया।महिला थाना प्रभारी शोभा टोप्पो से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली।वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया।उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर रीडर सरोज सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Post