Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

मेजो गोड़ा फुटबॉल मैदान में वन सुरक्षा समिति का सम्मेलन

  1. पोटका प्रखंड के कोवाली वन परिक्षेत्र अन्तर्गत मेजोगोड़ा फुटबॉल मैदान में कोवाली वन परिसर के दायरे में आने वाले सभी सम्बंधित गांवों के वन समितियों की सम्मेलन सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता कांटाशोला गांव के उकिल बेसरा ने किया। सम्मेलन पर बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मान प्राप्त जमुना टुडू ने बताई कि प्रकृति की रक्षा हेतु वन सुरक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है आज शहरीकरण के नाम पर जंगल को उजाड़ा जा रहा है जिसका दूरगामी परिणाम हमें भोगना पड़ रहा है। अतः हम प्रकृति पुजारी को वन की सुरक्षा हेतु समितियों को ठोस कदम उठाने होंगे एवं दाईत्व पुर्ण भाव के साथ निभाना होगा।सम्मेलन में जय राम सरदार, गोपीनाथ सरदार, युधिष्ठिर गोप, रघुनाथ सरदार ,अनिल सरदार, सुबोध सरदार ,अवित्र सरदार, रिढ़ू महतो ,फूलमानी सरदार, सुलोचना सरदार आदि समिति के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post