Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

बरवाडीह में सत्रह सालों से आर्म्स एक्ट का फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, गया जेल पोखरीखुर्द निवासी पारसनाथ सिंह 2004 से फरार था, बरवाडीह थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान पकड़ा  

 

 

 

 

 

बरवाडीह में सत्रह सालों से आर्म्स एक्ट का फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, गया जेल

पोखरीखुर्द निवासी पारसनाथ सिंह 2004 से फरार था, बरवाडीह थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान पकड़ा

 

बरवाडीह में सत्रह सालों से आर्म्स एक्ट का फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, गया जेल

 

 

बरवाडीह में आर्म्स एक्ट के मामले में सत्रह साल से फरार चल रहे पोखरीखुर्द निवासी पारसनाथ सिंह को बरवाडीह पुलिस ने पोखरी स्थित उसके आवास के आस पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि 2004 से ही पारसनाथ सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत जी आर -238/04 के मामला दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।

 

 

 

वही बताते चले कि लगातार बरवाडीह पुलिस प्रसासन की और से अभियान चलाया जा रहा है ताकि क्षेत्र अपराध मुक्त के साथ साथ अमन चैन और शांति बनी रही ।

 

थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने कहा कि समाज के आम से लेकर खास सभी तबके के लोगों को साथ लेकर शांति व्यवस्था बरकरार रखना मेरी पहली प्राथमिकता है।

 

 

 

उन्होने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को कायम रखने का प्रयास किया जाएगा।

 

अपराध करने वाले किसी भी हाल मे बक्शे नही जाएंगे अगर ऐसी सूचना मिलती है तो तत्काल कारवाई की जाएगी।

Related Post