Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

महुआडांड़ के अक्सी पंचायत के ग्राम चेतमा के डूमरटोली के संतोष वृजिया को मिला पीला कार्ड।

महुआडांड़ के अक्सी पंचायत के ग्राम चेतमा के डूमरटोली निवासी संतोष बृजिया जो आदिम जनजाति परिवार से आते हैं उन्हें आज रविवार को महुआडांड़ भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी आलोक कुमार आईडी प्रभारी प्रशांत गुप्ता जिला कार्य करनी सदस्य रोहित कुमार सभी लोग का सहयोग से पीला कार्ड बनाया गया है। ज्ञात हो कि संतोष बृजिया का परिवार में कुल मिलाकर कर सात लोग हैं।उसकी पत्नी बिनिता देवी,तीन पुत्र और दो पुत्री है।इस परिवार का अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया था।और न ही प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य प्रकार के सुविधा से वंचित हैं।यह परिवार एक छोटी सी झोपडी में रहने को बेबस है।आदिम जनजाति परिवार के लोग आदि काल से ही जंगल और पहाड़ों में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। सरकार के द्वारा इन विलुप्त होते प्रजातियों के लिए की प्रकार की योजना चलाती है। लेकिन योजनाओं का लाभ बहुत ही कम आदिम जनजातियों के परिवारों को मिल पाता है।जिसका उदहारण संतोष बृजिया है जिसका आज तक राशन कार्ड भी नहीं बन पाया था। महुआडांड़ भाजयुमो के लोगों के प्रयास से आज उसे पीला कार्ड उपलब्ध कराया गया है।

Related Post