Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

लातेहार:- बालूमाथ थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव में देर रात जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला। ग्रामीण गांव में घुसे हाथियों के झुंड को भगा रहा था

लातेहार:-बालूमाथ संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट ब्यूरो बबलू खान के साथ

बालूमाथ थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव में देर रात जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला। ग्रामीण गांव में घुसे हाथियों के झुंड को भगा रहा था। इसी दौरान झुंड में से एक हाथी ने ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। हाथी ने सूड़ से उठाकर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पैरों से कुचल कर मार डाला।मृतक की पहचान सरहुल गंझू के रूप में की गई। घटना की सूचना वन विभाग को मिलने पर शुक्रवार की सुबह बालूमाथ क्षेत्र के रेंजर अभय सिन्हा समेत कई वनकर्मी घटनास्थल पहुंचे।

Related Post