Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

महुआडांड़ एसडीओ ने की डीलरों के साथ बैठक,कहा राशन से एक भी कार्डधारी वंचित न रहे।

अनुमंडल परिसर स्थित सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन ने प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों से बैठक किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराने में आ रही परेशानी को लेकर था।जिसमें दुकानदारों ने बताया कि जब से राशन वितरण ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है।काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बहुत ऐसे कार्ड धारक है जिनका मशीन अंगूठा नहीं ले पाता है। वैसे कार्डधारकों को राशन देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वैसे लोगों को हम लोग राशन नहीं दे पा रहे हैं। जिसके कारण राशन को हम लोगों के द्वारा स्टॉक रखा गया है। जिस पर एसडीओ ने कहा कि खाद्य सुरक्षा प्रणाली के अंतर्गत किसी का भी राशन रोकने का अधिकार नहीं है।एक भी कार्ड धारी राशन से वंचित ना रहे इसके लिए अपवाद पंजी का उपयोग करते हुए सभी को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही राशन देना है। जिन दुकानदारों का अभी तक दुकान ऑनलाइन नहीं हुआ है वैसे दुकानदार भी आने वाले समय में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राशन वितरण करने का तैयारी कर ले ।क्योंकि आज या कल सभी को ऑनलाइन प्रक्रिया से ही राशन वितरण करना है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एमओ टू डू दिलीप, एफसीआई एजीएम संजय कुमार,डीलर संघ के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, डीलर रोहित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, मनोज प्रसाद, आनंद प्रसाद,बीजू राय, समेत प्रखंड के सभी डीलर मौजूद थे।

Related Post