Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों की याद में योद्धा स्पोटिंग क्लब ने किया पौधारोपण

कोरोना काल में संक्रमण की चपेट में आकर जान गवा चुके लोगों को नमन करते हुए योद्धा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि सभा सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत लोगों के नाम पर पौधे लगाए गए।

योद्धा स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य स्वर्गीय शुभेंदु झा को याद करते हुए सदस्यों ने रोड नंबर 19 परिसर में पौधा लगाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया, इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष खिरोद सरदार, अजय शर्मा, चंदन प्रसाद ,जितेंद्र शर्मा, विकास प्रहक ,संतोष कुमार, मृत्युंजय, प्रिंस कुमार, नंदू पूर्ति समेत अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

Related Post