Breaking
Thu. Mar 12th, 2026

बंगाल में हो रहे हत्या के के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने महुआडांड़ में किया धरना प्रदर्शन।

बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के प्रतिवाद में बुधवार को महुआडांड भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में हाथों में बैनर लेकर फेसबुक एवं ट्विटर पर लाईव प्रदर्शन किया। प्रर्दशन करने वाले में मंडल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद, भाजयुमो के जिला आईटी सेल प्रभारी प्रशान्त सिंह,भाजयुमो मिडिया प्रभारी आलोक कुमार ने प्रदर्शन के दौरान बंगाल में हो रहे खुनी खेल को घिनौना बताया। ममता खुनी खेल बंद करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो, ममता शर्म करो जैसे नारे तख्ती पर लगा कर बंगाल को काश्मीर बनने से पहले राष्ट्रपति शासन की मांग की है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post