Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

Jamshedpur:टीकाकरण की छूट मिलेगी रिफ्यूजी काॅलानी निवासियों को, पूर्व सीएम रघुवर दास ने की उपायुक्त से बात।

जमशेदपुर। गोलमूरी क्षेत्र अंतर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी को कोरोना से बचाव के लिए कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने से उत्पन्न समस्याओ के समाधान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने उपायुक्त सूरज कुमार से बात की है।

उपायुक्त नें उन्हें बताया है कि रिफ्यूजी कॉलोनी के जो लोग कोविड -19 का दूसरा टीका लेने के लिए टीकाकरण केंद्र जाएंगें उन्हें बाहर जाने की छूट होगी। ऐसे लोगों के पास कोविड जांच रिपोर्ट होना जरूरी है। उपायुक्त ने रिफ्यूजी कॉलोनी निवासियों की कोविड जांच में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

श्री दास ने कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि हमारे लिए कोरोना -19 के गाइडलाइंस का अनुपालन करना आवश्यक है। लोग बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और हर हाल में मास्क का प्रयोग करें।

श्री दास नें एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीका लगाना जरूरी है। उन्होंनें कहा कि देश वासियों के सहयोग एवं सूझबूझ से हम कोरोना के खिलाफ जंग मे निश्चित रूप से विजयी होंगे।

Related Post